मुख्तार अंसारी की करोड़ों की संपत्ति पर हुई कुर्की की कार्यवाही
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 02.08.2022को प्रभारी निरीक्षक थाना मोहम्मदाबाद विवेचक थाना मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर द्वारा प्रेषित आख्या पर व पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई संतुष्टि दिनांक 03.08.2022 को अभियुक्त मुख्तार अंसारी पुत्र सुभानुल्लाह अंसारी निवासी दर्जी टोला यूसुफपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर एक गिरोह बनाकर लोक व्यवस्था को अस्त-व्यस्त करने अपने स्वयं के तथा अपने गैंग के सदस्यों के लिए आर्थिक तथा भौतिक व अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से अकेले एवं सामूहिक रूप से आपराधिक कार्य तथा समाज विरोधी क्रियाकलापों में अर्जित बेनाम अचल संपत्ति निम्न है
– आफ्सा अंसारी के नाम से गाजीपुर शहर के मोहल्ला गोरा बाजार में नगर पालिका नंबर-524 भाग 191 वर्ग मीटर भूमि है।
– आफ्सा अंसारी के नाम से गाजीपुर शहर के मोहल्ला रजदेपुर में नगर पालिका नंबर पुराना -63बी नया व नंबर 99ए रकबा 162.27 वर्ग मीटर भूमि है।
– आफसा अंसारी के नाम से गाजीपुर शहर के मोहल्ला कुंदनपुर में नगर पालिका नंबर 186 में रकबा 159 वर्ग मीटर है।
कुल मिलाकर 2.15 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति को कुर्क किया गया।


