मुद्रा स्फीति से निपटने के लिए म्यूच्यूअल फण्ड इन्वेस्टमेंट आवश्यक: सतेंद्र सिंह
नोएडा। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान नोएडा ने प्रबंध विभाग के विद्यार्थियों के लिए आज निवेश पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता एच डी एफ सी एसेट मैनेजमेंट कंपनी के शाखा अध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को व्यवस्थित निवेश के अनेक लाभ बताए।

उन्होंने विस्तार से बताया की हमें अधिक लुभावनी योजनाओं से बचना चाहिए लेकिन मुद्रा स्फीति से निपटने के लिए म्यूच्यूअल फण्ड एवम शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट एक अच्छा निर्णय हो सकता है। हमें हमेशा अधिक से अधिक संपत्तियों में थोड़ा थोड़ा निवेश करना चाहिए ताकि हमारे कुल निकेश में जोखिम का संतुलन भी बना रहे और हमें अच्छे रिटर्न्स भी मिलते रहें ।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए कार्यक्रम संचालक डॉ अरुण मित्तल ने कहा कि हमें केवल पैसा ही नहीं कमाते रहना चाहिए बल्कि अपने पैसे को भी कमाई पर लगाना चाहिए। प्रबंध विभाग की समन्वयक डॉ मोनिका बिष्ट ने कहा कि निवेश का ज्ञान आज की आवश्यकता है। विद्यार्थी जीवन से ही निवेश की शुरुआत करने से भविष्य में एक बड़ी राशि का निर्माण हो सकता है । उन्होंने इस ज्ञानवर्धक संबोधन के लिए श्री सतेंद्र सिंह का धन्यवाद किया ।


