देश के बच्चे स्वस्थ रहेंगे तो यह देश भी सुरक्षित होगा और हम विश्व गुरु बनने की और बढ़ेंगे - डी के गुप्ता

देश के बच्चे स्वस्थ रहेंगे तो यह देश भी सुरक्षित होगा और हम विश्व गुरु बनने की और बढ़ेंगे - डी के गुप्ता

नोएडा। पर्यावरण गतिविधि नॉएडा महानगर  के तत्वाधान  में नॉएडा के सेक्टर 137 के पारस टीएरा के निवासीयो के साथ बृहत् बृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया, जिसमे सोसाइटी के पर्यावरण विद ने भाग लिया -
 कार्यक्रम की  अध्यक्षता फेलिक्स हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर और पर्यावरणविद  डॉक्टर डी के गुप्ता ने की, सानिध्य अखिल भारतीय पर्यावरण आयाम के मिडिया प्रमुख निरंजन कुलकर्णी का रहा।

अपने सम्बोधन में डॉक्टर डी के गुप्ता ने बताया की - "हमारा भारत देश बहुत तेजी के साथ विकास के पथ पर अग्रेसर है पहले की तुलना में हमारे रहन -सहन में बहुत मूल रूप से बदलाव हो रहा है हमारे आस पास कंक्रीट का जंगल बढ़ाता जा रहा है, और प्राकृतिक हरियाली कम होती जा रही है। इसका सर्वाधिक प्रभाव हमारे बच्चों पर पड़ रहा है।अगर देश के बच्चे स्वस्थ रहेंगे तो यह देश भी सुरक्षित होगा और हम विश्व गुरु बनने की और बढ़ेंगे। हमारे देश का प्राचीन गौरव लौटेगा और इसे सोने की चिड़िया बनने से कोई नही रोक पायेगा।
उन्होंने बताया कि आज भी पहाड़ पर रहने वाले सब लोग शहरों में रहने वालों से अधिक स्वस्थ हैं।जब एक पहाड़ पर रहने वाले और एक एन सी आर में रहने वाले व्यक्ति की ऑटोप्सी कर फेफड़े देखे गए तो पता चला कि हालांकि दोनों में जीवन भर कोई सिगरेट आदि नशा नही किया था फिर भी पहाड़ पर रहने वाले व्यक्ति के फेफड़े साफ थे और एन सी आर के व्यक्ति के फेफड़े में बहुत सारा तार था।यह केवल प्रदूषण के कारण था। आज बच्चों में भी अस्थमा,लंग कैंसर,स्किन कैंसर जैसी बीमारियां बड़ी तेजी से बढ़ रही है।है।हमारा लाइफ स्टाइल कहीं न कही खराब हो रहा है।
हमारे पेड़ लगाने से हमे ही नहीं जीव जंतुओं को भी लाभ होगा अतः हमे अपने आप को कही न कही पर्यावरण जो जोड़ना पड़ेगा ।

अखिल भारतीय पर्यावरण गतिविधि प्रचार प्रमुख निरंजन कुलकर्णी ने पौधे लगाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पेड़ हमे प्राणवायु देते हैं,
"सांसे हो रही है कम आओ पेड़ लगाए हम" का आह्वान किया।
उन्होंने पौधे का हमारे जीवन मे महत्व विषय पर विस्तर से प्रकाश डाला।
प्रान्त सह पर्यावरण प्रमुख महिपाल ने पौधे लगाने पर बल दिया और कहा कि हम पौधों की सेवा अपनी सन्तान की तरह करने हेतु प्रेरित किया
कार्यक्रम  में बच्चो द्वारा भी पर्यावरण बचाने हेतु प्रेरित किया गया।इस कार्यक्रम में पर्यावरण नारी शक्ति  की बहनो ने भी बढ़चढ़ कर सहभागिता की । 
कार्यक्रम के अंत मे सभी निवासियों ने इस संकल्प के साथ कि सांसें हो रही है कम आओ पेड़ लगाए हम* के आह्वान के साथ पूरी सोसाइटी में 160 से अधिक पौधे लगाए।