लोक सभा चुनाव के तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण
गाजीपुर - लोक सभा चुनाव 2024 को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के दृष्टिगत जनपद में आने वाली केंद्रीय बालों के रुकने के लिए पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ओमवीर सिंह द्वारा विभिन्न स्कूलों में जाकर स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा वहां मौजूद आधारभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई। इस मौके पर खाकी बाबा सिद्धार्थ इंटर कॉलेज यूसुफपुर, प्रियंका मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल यूसुफपुर, बिंदेश्वरी दुबे इंटर कॉलेज यूसुफपुर, श्री रामशरन नगदू इंटर कॉलेज मर्दानपुर थाना शादियाबाद एवम लालसा इंटरनेशनल स्कूल रायपुर, सुभाष विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बहरियाबाद थाना बहरियाबाद का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इसके बाद महोदय द्वारा थाना शादियाबाद व थाना बहरियाबाद का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान एसपी ओमवीर सिंह ने सीसीटीएनएस,महिला हेल्प डेस्क,कार्यालय, मेस,बैरक इत्यादि का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।


