पुलिस अधीक्षक ने लिया परेड की सलामी
गाज़ीपुर आज शुक्रवार को गाज़ीपुर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा पुलिस लाइन गाजीपुर में परेड की सलामी ली गई तथा इसके बाद पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा परेड किया गया और विभिन्न थानों से आई हुई पुलिस की गाड़ियों

का निरीक्षण कर उनमें रखे गए सुरक्षा संबंधी उपकरणों को चेक किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। और उनके द्वारा डॉयल 112 की गाड़ियों का निरीक्षण कर गाड़ियों का रिस्पांस टाइम जाना गया। उनके द्वारा पुलिस लाइन में स्थित विभिन्न शाखाओं का तथा पुलिस लाइन में हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक समेत सभी उच्च अधिकारी व अन्य पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजुद रहे।


