चिट्ठी न संदेश, तुम गए कौन से देश - हरेश उपाध्याय

चिट्ठी न संदेश, तुम गए कौन से देश - हरेश उपाध्याय

नयी दिल्ली: यदपि प्रसिद्ध गजल गायक जगजीत सिंह भी उस देश चले गए, किंतु उनके गजल के मिसरे, आज पत्रकारिता के पुरोधा डा.वेद प्रताप वैदिक से पूछ रहे हैं। "कि तुम गए कौन से देश"! ज्ञातव्य हो कि देश के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार और लेखक वेद प्रकाश वैदिक का आज सुबह 78 साल की उम्र में निधन हो गया।आज सुबह करीब 9 बजे,वह बाथरूम में फिसल गये थें,उसके बाद उन्हें घर के पास स्थित प्रतीक्षा अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया।डा.वैदिक देश के चर्चित राजनीतिक विश्लेषक और स्वतंत्र स्तंभकार थें।वैदिक प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की हिंदी समाचार एजेंसी ‘भाषा’ के संस्थापक संपादक भी रहे। डा वैदिक ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के ‘स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज’ से अंतरराष्ट्रीय राजनीति में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की थी।उन्होंने पिछले 60 वर्षों में हजारों लेख लिखे। वह लगभग 10 वर्षों तक पीटीआई भाषा (हिन्दी समाचार समिति) के संस्थापक-संपादक और उसके पहले नवभारत टाइम्स के संपादक (विचारक) रहे थें। फिलहाल दिल्ली के राष्ट्रीय समाचार पत्रों तथा प्रदेशों और विदेशों के लगभग 200 समाचार पत्रों में भारतीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर डाॅ. वैदिक के लेख हर सप्ताह प्रकाशित होते रहते थें। पाकिस्तान स्थित आंतकवादी हाफिज सईद का भी साक्षात्कार लिया,तब वह खास चर्चा में रहे थें।हमारे सूत्रों ने बताया कि 14 मार्च सुबह 9 बजे से 1 बजे तक उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास स्थान गुड़गांव (242, सेक्टर 55, गुड़गांव) में रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार 15 मार्च को लोधी क्रेमेटोरियम,नई दिल्ली में बुधवार,शाम 4 बजे होगा।