गौरैया सहित अन्य छोटी चिड़ियों के पुनर्वास को बढ़ावा देने के लिए लगाए घोंसले

गौरैया सहित अन्य छोटी चिड़ियों के पुनर्वास को बढ़ावा देने के लिए लगाए घोंसले

नोएडा। ह्यूमन डेवलपमेंट फाउंडेशन के सौजन्य से एवं आरडब्लूए बीसीडी सेक्टर 48 के सहयोग से सेक्टर 48 में विशेष तौर पर सामान्य तौर पर विलुप्त हो चुकी छोटी चिड़िया गौरैया सहित अन्य छोटी चिड़ियों के पुनर्वास को बढ़ावा देने के लिए सेक्टर 48 में संपूर्ण ऐसे उन सभी वृक्षों पर जहां पर चिड़िया या अन्य पक्षी अपना बसेरा बनाना पसंद करते हैं इस प्रकार के घोसले लगाने का प्रयास आज सेक्टर-48 में आरंभ किया गया।

इस अभियान को देखकर उत्साहित सेक्टर वासियों द्वारा भी इसमें बढ़-चढ़कर सहयोग की अभिलाषा जागृत हो रही है और वह भी इसमें सहयोग करने के इच्छुक हैं। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक छोटा सा कदम सेक्टर 48 में एक पहल के रूप में आज उठाया गया है।