आवारा कुत्तों के आतंक से गोल्फ सिटी प्लॉट-८ के निवासी परेशान

आवारा कुत्तों के आतंक से गोल्फ सिटी प्लॉट-८ के निवासी परेशान

नोएड़ा। सेक्टर-७५ स्थित गोल्फ सिटी प्लॉट-८ में आवारा कुत्तों के आतंक से गोल्फ सिटी प्लॉट-८ के निवासी परेशान, सोसाइटी की महिला के साथ मारपीट एवं अभद्रता पर सेक्टर-११३ थाना में की गई एनसीआर दर्ज।

से क्टर-७५ स्थित गोल्फ सिटी प्लॉट-८ एओए के संरक्षक मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया है कि सोसाइटी में आवारा कुत्तों के आतंक से पूरा सोसाइटी परेशान है। अक्सर आवारा कुत्ते निवासियों को काटते रहता है। बच्चे और बुजुर्ग भयवश घरों से निकलने में डरते हैं। परंतु नोएडा प्राधिकरण कोई कार्यवाही नहीं करती है। यहां तक कि कुत्ते के काटने पर भी कुत्ते को सोसाइटी से शेल्टर होम में भर्ती नहीं कराया जाता है। उन्होंने कहा कि नोएडा प्राधिकरण ने कुत्ते को शेल्टर होम ले जाने और रखने का जिम्मा एसपीसीए नामक संस्था को दे रखा है। इस संस्था को नोएडा प्राधिकरण से सहयोग भी मिलता है। परंतु यह संस्था अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं करती है। उन्होंने नोएडा प्राधिकरण से मांग की है कि गैर जिम्मेदाराना कार्य के लिए एसपीसीए संस्था पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए तथा सक्षम संस्था को यह जिम्मेदारी देनी चाहिए।

एओए के अध्यक्ष मल्लिकेश्वर झा ने बताया कि कल रात्रि में सोसाइटी के जी-३०६ निवासी स्वाति शर्मा की शिकायत पर थाना-११३ में डी-११०२ निवासी आकांक्षा एवं डी-३०१ निवासी फगुनी फूकन के बच्चों (पुत्र एवं पुत्री) के विरुद्ध एनसीआर दर्ज की गई है।१३ जुलाई की रात्रि में सोसाइटी में  आवारा कुत्तों को रोज खाना खिलाने वाले कुत्ता प्रेमियों ने स्वाति शर्मा, सुमिता गुप्ता, रश्मि सिंह सहित कुछ महिलाओं के साथ मारपीट किया था, जिसकी शिकायत रात्रि में ही दी गई थी। सेक्टर-११३ थाने की पुलिस ने तीन कुत्ता प्रेमियों के विरुद्ध कल रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

समिति के उपाध्यक्ष जयदीप चौधरी एवं सदस्य सुनील अग्रवाल तथा एसकेरथ ने बताया कि कुछ लोग सोसाइटी के पार्क और सड़कों पर ही कुत्ते को खिलाते हैं, जिससे लोगों को घूमने में कुत्ते के काटने का भय बना रहता है। समिति की महासचिव शकुन्तला कुमारी ने बताया कि एओए के द्वारा चार फीडिंग प्वाइंट्स बनाए गए हैं, जहां कुत्ते को खाना खिलाया जाता है। कोषाध्यक्ष सुमिता गुप्ता ने बताया कि कुत्ता प्रेमियों द्वारा फीडिंग प्वाइंट्स पर खाना नहीं खिलाया जाता है। वे लोग हमेशा ही उस स्थान पर खाना देते हैं, जहां लोग घूमते- फिरते हैं। इन्हें लोगों की सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है। सोसाइटी के निवासी रूपेश शर्मा,राजीव त्यागी, डा. शशांक शेखर, प्रभात राय, अतुल जैन, आर के श्रीवास्तव,अनुराग श्रीवास्तव, राजीव सिंह, ज्ञानेश मिश्रा, अमरीश श्रीवास्तव, ओ पी तिवारी, राजीव मिश्रा, जीतेश कुमार, पुनीत चौधरी, संजीव गुप्ता, राजपाल सिंह, डी के मलिक, वी के खुराना, प्रवीण बांगिया,समीर श्रीवास्तव, पुनीत अग्रवाल, प्रशांत बिष्ट,नितिन गुप्ता,सुनिर शर्मा, राजेन्द्र सिंह, जयनंदन सहाय,मनीष झा,अविनाश कुमार, रोशन कुमार आदि ने नोएडा पुलिस से मांग की है कि सोसाइटी में कुत्तों के आतंक के लिए जिम्मेवार लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए।