भाजपा की मैनेजमेंट और दूरदृष्टि का कोई भी पार्टी मुकाबला नहीं  - संजीव पुरी

भाजपा की मैनेजमेंट और दूरदृष्टि का कोई भी पार्टी मुकाबला नहीं  - संजीव पुरी

नोएडा: राजनीतिक पार्टी चाहे कोई भी हो पार्टियों का सबसे बड़ा चैलेंज होता है सभी जाति, वर्ग और धर्म के लोगो को खुश और संतुष्ट रखना। जैसा कि सभी जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में चुनावों को देखते हुए, सभी पार्टियां अपने अपने संगठन में उचित निर्णय ले रही हैं।
आज की तारीख में भारतीय जनता पार्टी की मैनेजमेंट और दूरदृष्टि का कोई भी पार्टी मुकाबला नहीं कर सकती, यही सत्य है, ये कहना हैं वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव पुरी का। उन्होने बताया कि भाजपा की योगी सरकार ने अभी हाल ही में आठ नए मंत्री बनाए गए, जिसमें दो को प्रमोशन और छः चेहरे पहली बार मौजूदा सरकार से जुड़े हैं।

राजनीति में सभी प्रकार के दांव दांव पेच खेलने पड़ते है भाजपा ने भी खास तौर पर जाट, ब्राह्मण, दलित, लोधी, पाल और विश्वकर्मा समाज को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है, परन्तु ठाकुर इनमें से रह गए क्योंकि हमारे क्षेत्र के विधायक ठाकुर हैं और उनको अब तक मंत्री पद नहीं मिला या यूं कहें कि हमारा पूरा जनपद मंत्री पद के अभाव में है।

नोएडा के विधायक पंकज सिंह जिनको मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना था, परंतु नहीं किया गया। पंकज सिंह जैसे सर्वसुलभ, फोन में हमेशा उपलब्ध, सभी के काम करने वाले व्यक्ति का उपयोग भारतीय जनता पार्टी पूर्ण तरह से नहीं कर पा रही या यूं कहें कि पंकज सिंह को सरकार सही जगह पर नहीं बैठा पा रही इसकी कई मजबूरियां भी हो सकती हैं।

अगर सरकार पंकज सिंह जी को मंत्रिमंडल में जगह नहीं दे सकती तो सरकार पंकज सिंह जी को राज्यसभा के द्वारा एमपी बना दें या फिर भाजपा हाईकमान संगठन में पंकज सिंह जी को उनके लायक उचित जगह उनको दें, ताकि उनका सम्मान बना रहे और उनकी तीव्र बुद्धि का सही उपयोग सही जगह किया जा सकें और आने वाले चुनावों में नोएडा विधानसभा की कमान उन लोगों के हाथों में देनी चाहिए जिन लोगों ने अपना पूरा जीवन भारतीय जनता पार्टी को आगे बढ़ाने में निकाल दिया है। जिसमें सबसे पहले नाम के हकदार नवाब सिंह नागर जी हैं और फिर कैप्टन विकास गुप्ता, बिमला बाथम, योगेंद्र चौधरी, मनोज गुप्ता, महेश चौहान,संजय बाली जैसे कई कार्यकर्ता हैं, उनको टिकट देना चाहिए।

ऐसे निर्णयों से नोएडा के कार्यकर्ताओं का हृदय उत्साहित होगा और वो पार्टी के लिए बढ़ चढ़कर काम करेंगे।