नोएडा हाईराईज फेडरेशन 100 एक्स ने एओए और आरडब्ल्यूए पर धारा 107/ 116 के नोटिस को रद्द कराया

नोएडा हाईराईज फेडरेशन 100 एक्स ने एओए और आरडब्ल्यूए पर धारा 107/ 116 के नोटिस को रद्द कराया

 नोएडा: नोएडा में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अभी हाल ही में पुलिस द्वारा धारा 107/ 116 के तहत कई सोसाईटीज को नोटिस आया था, कि वे 50000 रुपये का मुचलका भरें। प्रशासन द्वारा जारी किए गए नोटिस की वजह से सभी सोसाईटीज में भय का माहौल था और लोगों को लग रहा था कि उन्होंने सोसाईटी के अंदर बूथ बना कर बहुत बड़ी गलती की थी। कई दिनों से इस वजह से तनाव का माहौल था और इस तनाव को देखते हुए नोएडा हाईराईज फेडरेशन ने एक हाई लेवल मीटिंग का आयोजन किया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मीटिंग में डीएम और डीसीपी ने लोगों की बात समझी कि आरडब्ल्यूए और एओए को इस तरह का नोटिस जारी नहीं किया जाना चाहिएथा। इस मीटिंग में डीसीपी ने सबके सामने इस नोटिस को रद्द करने का आदेश जारी किया और सभी को आश्वासन दिया कि आगे से इस तरह का नोटिस नहीं आएगा।  इस आदेश का सभी आरडब्लयूए और एओए द्वारा विरोध किया जा रहा था इस मुद्दे को हालांकि पहली बार नोएडा हाई-राइज फेडरेशन (एनएचआरएफ) ने उठाया और पुरजोर विरोध करते हुए इस मीटिंग का आयोजन किया जिसमें पुलिस आयुक्त, डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट- मनीष वर्मा, एसडीएम एवं थाना सेक्टर 113 के एसएचओ सर्वेश सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। नोएडा हाई-राइज फेडरेशन (एनएआरएफ) के अध्यक्ष, निखिल सिंघल ने कहा, एओए कल्याण का कार्य करने के लिए जानी जाता है और उसके लिए इसे गुंडे और मवालियों की श्रेणीं में डाला जाना बड़े ही अफ़सोस की बात है। हमारा काम है सुचारु रूप से रखरखाव का ध्यान रखना और, सोसाईटी का ध्यान रखना। चुनाव कराने की पूरी जिम्मेदारी चुनाव आयोग और पुलिस प्रशासन की होनी चाहिए और एओए इसके लिए किसी से भी रूप से जिम्मेदारी नहीं है।”

 गौरतलब है कि कि इस बाबत नोएडा हाई-राइज फेडरेशन ने एक बैठक बुलाई जिसमें पुलिस आयुक्त, जिला मजिस्ट्रेट- मनीष वर्मा, डीसीप, एसडीएम सभी मौजुद रहे और इस विषय पर इन सबसे चर्चा हुई। इस बैठक में बोलते हुए एनएचआरएफ के श्री सिंघल ने कहा, "इस नोटिस को जल्दी से जल्दी वापस ले लिया जाए क्योंकि जितने भी एओए सहयोगी हैं उनके पदाधिकारी हैं" डीएम मनीष वर्मा, डीसीपी विद्या सागर मिश्रा इस मीटिंग में आए और लोगों से मिले। दिनेश सिंह जी, अध्यक्ष, होम्स 121 साथ में कपिल मेहरा, सचिव, प्रतीक लॉरेल के अध्यक्ष सिद्धार्थ जी, गौड़ के अध्यक्ष गोविंद जी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि डीएम ने मीटिंग के दौरान सभी को ये शपथ दिलायी कि हाईराइज सोसाइटियों में ज्यादा से ज्यादा वोटिंग कराई जाए। एनएचआरएफ के अध्यक्ष निखिल सिंघल ने आश्वासन दिया कि हम सभी को मतदान करने के लिए जागरूक करेंगे।