नोएडा पंजाबी एकता समिति ने सेक्टर 12 के गुरूद्वारे में डेड बॉडी फ्रीज़र किया भेंट

नोएडा पंजाबी एकता समिति ने सेक्टर 12 के गुरूद्वारे में डेड बॉडी फ्रीज़र किया भेंट

नोएडा पंजाबी एकता समिति ने समिति द्वारा किये गए संकल्प को पूर्ण करते हुए अपने सभी संरक्षक, संस्थापक सदस्यों, पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों के सहयोग से सेक्टर 12 के गुरूद्वारे में एक डेड बॉडी फ्रीज़र (शव संरक्षण बॉक्स) भेंट दिया।

गुरद्वारा सेक्टर 12 नोएडा में सुखमणि पाठ के पश्चात कीर्तन एवं लंगर का विशेष नोएडा पंजाबी समिति द्वारा किया गया और लगभग 250 की संख्या में नगर वासियों ने भाग लिया।

नोएडा पंजाबी एकता समिति की तरफ से संजीव पुरी (चेयरमैन) वीरेंदर मेहता (अध्यक्ष) नरेन्द्र चोपड़ा (महासचिव) एस. पी. कालरा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) गौरव चाचरा (कोषाध्यक्ष) विनीत मेहता (उपाध्यक्ष) नवीन सोनी (उपाध्यक्ष), बी. के. मेहता (सचिव) एस. पी. आनंद, जसविंदर खोकर, सुनील मेहता, अतुल मल्होत्रा, अतुल सहगल, गिरधर, सुरेश बंसल, अशोक डंग, नरेश बत्रा, राकेश खन्ना, पवन डंग, पुनीत कपूर, अश्वनी सदाना, अंतेश भंडारी मनीष निझावन उपस्थित रहे।