नोएडा पंजाबी समाज ने हर्षोल्लास से मनाया वैशाखी उत्सव
नोएडा: सेक्टर 51 स्थित वेडिंग विला में नोएडा पंजाबी समाज द्वारा वैशाखी पर्व के उपलक्ष्य में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के सदस्यों एवं आम जनमानस को पंजाबी संस्कृति, परंपरा और भाईचारे की भावना से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भांगड़ा - गिद्धा, लाइव म्यूजिक तथा पारंपरिक व्यंजनों का विशेष आकर्षण रहा।
नोएडा पंजाबी समाज के अध्यक्ष राजीव अजमानी ने बताया कि वैशाखी केवल एक त्यौहार नहीं बल्कि खुशहाली, समृद्धि और एकता का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक जुड़ाव को और मजबूत करते हैं।

महासचिव रणधीर सिंह ने कहा कि नोएडा पंजाबी समाज भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, जिससे नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ा जा सके।
कार्यक्रम का संचालन महासचिव रणधीर सिंह ने किया वहीं आभार कोषाध्यक्ष नीरू शर्मा के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य अतिथि, समाजसेवी, वरिष्ठ नागरिक एवं नोएडा पंजाबी समाज के संरक्षक हरजीत सिंह साहनी, राकेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूरज वर्मा, उपाध्यक्ष संदीप विरमानी, राहुल नैयर, सचिव संजीव भयाना, इंदर मोहन कुमार, जतिन मेहता, संयुक्त सचिव गिरीश नारंग, भूपेंद्र सिंह, प्रीतपाल सबरवाल, अजय भूटानी, परमजीत सिंह बमराह प्रिंट मीडिया प्रभारी मनिंदर सिंह रयात, कार्यकारिणी सदस्य एवं फाउंडर अशोक मल्होत्रा, ए के सहगल, संदीप मल्होत्रा, टी एस अरोड़ा, जे पी उप्पल, रजनीश चोपड़ा आदि ने उपस्थित रहकर वैशाखी के इस पावन पर्व को हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया।


