आईएमएस में स्वतंत्रता सप्ताह की शुरुआत
नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता सप्ताह की शुरुआत हुई। इस सप्ताहिक कार्यक्रम में निबंध लेखन, स्लोगन, पेंटिंग, एवं गुमनाम नायकों की चर्चा की जाएगी। वहीं बुधवार को कार्यक्रम के पहले दिन स्कूली छात्रों के लिए निबंध लेखन, पेंटिंग एवं स्लोगन प्रतिस्पर्धा का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने कहा कि आज के कार्यक्रम में आजादी के अमृत महोत्सव को ध्यान में रखते हुए प्रतिस्पर्धा का आयोजन हुआ। जिसमें द मिलेनियम स्कूल नोएडा के विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस की थीम पर अपनी खूबसूरत चित्रकारी से रूबरू कराया। वहीं कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने रेडियो के माध्यम से अपनी मधुर आवाज में गीत-संगीत प्रस्तुत कर बदलते भारत की कहानी को प्रस्तुत किया।

बुधवार का आईएमएस परिसर में आयोजित कार्यक्रम के अंत में प्रतिस्पर्धा में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें स्लोगन लेखन के लिए अन्नया सिन्हा, पेंटिंग के लिए उन्नति एवं दिव्यानी और रेडियो प्रस्तुति के लिए सोहालिया, गरिमा एवं पाखी को सम्मानित किया गया।


