विश्व सफाई दिवस के मौके पर सामाजिक संगठन नेफोवा एवं डेकेथलॉन का संयुक्त अभियान

विश्व सफाई दिवस के मौके पर सामाजिक संगठन नेफोवा एवं डेकेथलॉन का संयुक्त अभियान

 ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अलग-अलग सोसाइटी के निवासियों ने इस क्षेत्र की जानी-मानी सामाजिक संगठन नेफोवा फाउंडेशन के साथ मिलकर सेक्टर 4 में सफाई अभियान में हिस्सा लिया।

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अभिषेक कुमार और इस अभियान में अहम भूमिका निभा रहे अतुल सिंह ने यह बताया कि विश्व सफाई दिवस के अवसर पर हम लोगों ने यह जागरूकता अभियान को शुरू किया है और यह अभियान सिर्फ एक दिन के लिए ही सीमित नहीं रहेगा। हम लोग का यह प्रयास रहता है कि अपने आसपास पर्यावरण को कैसे स्वच्छ रखें तथा लोगों को इसके लिए कैसे जागरूक किया जाए इसके लिए काम करते रहेंगे।

सफाई अभियान में शामिल होने वाले सदस्यों को डेकेथलॉन की तरफ से प्रशस्ति पत्र का भी वितरण किया गया।