भाजपा महिला मोर्चा का एक दिवसीय जि़ला प्रशिक्षण वर्ग का हुआ आयोजन

भाजपा महिला मोर्चा का एक दिवसीय जि़ला प्रशिक्षण वर्ग का हुआ आयोजन

नोएडा महानगर मे भाजपा महिला मोर्चा का एक दिवसीय जि़ला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन नोएडा भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी की अध्यक्षता मे सेक्टर 116, भाजपा कार्यलय मे सम्पन्न हुआ। 

इस सत्र के प्रारम्भ मे जि़ले और मंडल की पदाधिकारी बहनो ने मोदी जी के मन की बात सुनी। मन की बात कार्यक्रम मे उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवम् सांसद गीता शाक्या भी उपस्थित रही।

प्रशिक्षण सत्र को चार चरणो मे विभाजित किया गया था। 
प्रथम चरण मे सत्र की वक्ता एवम् उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष  गीता सक्या ने कार्यक्रम का दिप प्रज्वलित करके शुभारम्भ किया। गीता जी ने इस सत्र मे प्रचीन काल से लेकर वर्तमान समय मे राजनीति और समाज मे महिलाओं की भूमिका और उनके सम्मान पर प्रकश डाला। उन्होंने यह भी बताया समाज मे धिरे धिरे किस प्रकार  महिलाओं की समाज मे भागीदारी कम होती गई। 

गीता शाक्या ने ये भी बताया कि किस प्रकार भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार महिलाओं की मान सम्मान के लिए प्रतिबध है और निरंतर प्रयास कर रही है।

द्वितीय सत्र की मुख्य वक्ता एवम क्षेत्रिय मंत्री उदिता त्यागी ने भजपा के इतिहास से सभी को अवगत कराया।

तृतिय सत्र की मुख्य वक्ता एवम् क्षेत्रिय मंत्री क्रितिका अग्रवाल ने भारतीय राजनीति मे महिलाओं का योगदान विषय पर वस्तृत रूप से प्रकाश डाला सत्र के चौथे और अंतिम सत्र को उत्तर प्रदेश की सोशल मिडिया प्रमुख सुचित्रा पाठक ने सम्बोधित किया और नविन राष्ट्र निर्माण में हो रहे कार्यो के साथ साथ केन्द्र सरकार की नीतियों पर वस्तृत प्रकाश डाला।

इस प्रशिक्षण वर्ग मे जि़ले की महामंत्री, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, मिडिया प्रभारी, सोशल मिडिया प्रभारी, मंत्री, कार्यलय प्रभारी, के साथ मंडल अध्यक्ष और महामंत्री की उपस्थिति रही।