रामलीला देखने का सौभाग्य उन्हीं लोगों को मिलता है जिन पर राम की कृपा होती है: पंकज सिंह

नोएडा। श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी सेक्टर 46 के द्वारा सोमवार को रामलीला के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में  नोएडा के विधायक पंकज सिंह एवं भाजपा नोएडा के अध्यक्ष महेश चौहान, सच कहूं के संपादक ऋषि पाल  अरोड़ा सहित कई मुख्य अतिथियों ने गणेश पूजन के साथ रामलीला का शुभारंभ कराया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि रामलीला का मंचन करना और रामलीला देखने का अवसर जब तक नहीं मिलता जब तक व्यक्ति पर राम की कृपा नहीं होती है उनको राम की कृपा से ही यह सौभाग्य प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि उन्हें भी रामलीला देखने का सौभाग्य मिला यह भी राम की ही कृपा है, उन्होेंने कहा कि रामलीला एक ऐसा मंचन होता है जिसे प्रत्येक व्यक्ति चाहे पिता हो मां हो किसी के साथ भी बैठकर एक साथ देख सकता है।

 इस अवसर पर भाजपा के नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान ने कहा कि रामलीला मंचन से प्रत्येक वर्ष हमें यह सीख मिलती है कि हमेशा असत्य पर सत्य की विजय होती है, इसके बाद भी मनुष्य भगवान रामचंद्र के बताए रास्ते पर नहीं चल पाते और फिर उन्हें भी रावण की तरह हार देखने को मिलती है। 

इस अवसर पर स्वागत अध्यक्ष मनोज अग्रवाल अध्यक्ष प्रिया गोल्ड, अखिल जैन कमांडर लेजर इंडिया लिमिटेड, अतिविशिष्ट अतिथि ऋषि पाल अरोरा संपादक दैनिक सच कहूं, मनोज चौहान प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी,प्रदीप शर्मा पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सैक्टर 44 मौजूद रहे इसके अलावा अतिथियों में  इंदु प्रकाश सिंह ओएसडी नोएडा प्राधिकरण, ए के अरोड़ा महाप्रबंधकसिविल, विजय रावल उपमाह प्रबंधक सिविल, सुधीर कटयाल सीनियर मैनेजर ग्रेटर नोएडा, एसीपी ट्रैफिक राजीव गुप्ता मौजूद रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में किसान मोर्चा भाजपा के जिला अध्यक्ष ओमवीर  अवाना, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश अवाना, अशोक मिश्रा, भूपेश सिंह, राजकुमार बंसल, सुरेंद्र चौहान, पवन चौधरी, आरपी अग्रवाल, ज्ञानेंद्र शर्मा, श्याम सिंह चौहान, डॉ सुरेश गुप्ता, महावीर जैन, राजवीर लोहिया, जगदीश, राधा कृष्ण गर्ग, विनोद गोयल आदि अतिथि मौजूद थे।  

इस अवसर पर सातवें दिन की लीला का मंचन पंडित कृष्ण स्वामी ने हनुमान जी का आगमन से शुरू की और सूर्पनखा का दंडात्मक वन में प्रवेश, नारद जी  शूर्पणखा का संवाद, नारद जी का शूर्पणखा को लक्ष्मण जी के पास भेजना, लक्ष्मण जी द्वारा शुपणखा  के नाक कान काटने की लीला के मंचन के साथ-साथ के खरदूषण का वध होना, रावण दरबार में रावण मारिच संवाद, रावण का मारिच को लेकर सीता का हरण करना एवं जटायु का वध करने की सफल लीला का मंचन किया गया।                                        
इस अवसर पर आयोजन समिति : 
 चेयरमैन मनोज अग्रवाल ( सीएम डी प्रिया गोल्ड) , वाइस चेयरमैन राजेंद्र जैन , पूनम सिंह, अध्यक्ष विपिन अग्रवाल , महासचिव गिर्राज अग्रवाल,कोषाध्यक्ष सीईए मनोज अग्रवाल, पं कृष्णा स्वामी, मेला संयोजक संजय गोयल, आलोक गुप्ता , गौरव कुमार , रामवीर यादव , अशोक गोयल, विकास बंसल , संदीप अग्रवाल, सुशील कुमार सिंघल, पीयूष गोयल, कार्तिक मिश्रा, सुशील गुप्ता, पीयूष द्विवेदी, शरद कुमार सिन्हा, अभिषेक जैन, डॉ कपिल सिंघल, कुलदीप गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, गौरव मित्तल, पवन अग्रवाल, नवीन सोनी, सौरभ अग्रवाल,  कार्तिक मिश्रा, अमित सिंघल अरुण चौहान देवेंद्र कंसल नितिन कंसल रामरतन शर्मा, संजय गुप्ताआदि मौजूद थे।