बार-बार आ रहा था चक्कर 108 में पहुंचा बीएचयू वाराणसी
गाजीपुर, 102 और 108 एम्बुलेंस जब उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा शुरू किया गया था तब लोगों को यह उम्मीद नहीं थी किया आम लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। लेकिन गाजीपुर में चलने वाली 108 एंबुलेंस लगातार अपने कार्यों को अंजाम दे रही है। ऐसा ही एक दिन पूर्व सोमवार को हुआ जब जिला अस्पताल से एक मरीज जिसे बार-बार झटका देकर चक्कर आ रहे थे उसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से बीएचयू वाराणसी पहुंचाया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। 108 एंबुलेंस के प्रभारी दीपक राय ने बताया कि सोमवार को जिला पुरुष अस्पताल गोरा बाजार से 108 एंबुलेंस के लिए फोन आया था। इसके बाद पायलट शिवम पांडे और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन शशि भूषण के द्वारा तत्काल जिला अस्पताल पहुंचकर महिला मरीज सीता पत्नी उपेंद्र उम्र 25 साल निवासी लालनपुर सदर ब्लॉक को 108 एंबुलेंस के माध्यम से इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन शशि भूषण की देखरेख में बीएचयू वाराणसी पहुंचाया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।


