समीक्षा बैठक बोले एसपी अपराधियों पर रखें पैनी नजर
गाजीपुर - पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह गाजीपुर द्वारा पुलिस लाइन गाजीपुर में सभी थानों के थानाध्यक्षों के साथ अपराध गोष्ठी की गई। आगामी लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के दृष्टिगत चुनाव को प्रभावित करने वाले अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के लिए सभी को निर्देशित किया गया।

विभिन्न अपराधों में की गई कार्यवाहियों,जनपद के टॉप टेन अपराधी, गुंडा तथा माफियाओं के खिलाफ की गई कार्यवाहियों के बारे में समीक्षा की गई तथा अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के लिए सभी को निर्देशित किया गया। गैर जनपद से लगने वाले बार्डर के थानों को किसी भी अवैध गतिविधि को रोकने तथा अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया।अपराध गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर /ग्रामीण सभी सर्किलों के क्षेत्राधिकारी तथा सभी थानों के थानाध्यक्ष मौजूद थें।


