बिरनो थानाध्यक्ष पद ग्रहण करते ही बोले शैलेश कुमार मिश्रा
गाजीपुर पीएनआई न्यूज़,
गुरुवार को बिरनो थानाध्यक्ष पद ग्रहण करते हुए शैलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखना हमारी पहली प्राथमिकता है क्षेत्र में नामचीन अपराधियों को शीघ्र ही गिरफ्तार करके के भेजा जाएगा मनचलों और लुटेरों के खिलाफ कठोर कार्यवाही होगी अवैध वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी शासन की नीतियों को लागू कराने के लिए संकल्पित है ज्यादातर जमीनी विवाद ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं इसके लिए राजस्व विभाग से मिलकर हल कराएंगे थाना परिसर में वाद विवाद को जांचों परांत कार्यवाही की जाएगी। थाना क्षेत्र में शोसल मिडिया पर भ्रामक पोस्ट,अवैध असलहा और मादक पदार्थों के खरीद फरोख्त पर अगर शिकायत मिलता है तो दोषियों पर कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा । बता दें कि शैलेश कुमार मिश्रा इससे पूर्व में सादात थाना प्रभारी पद पर तैनात थे।


