नेशनल यूथ जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों को हुआ परिचय पत्र वितरण
कासिमाबाद: नेशनल यूथ जर्नलिस्ट एसोसिएशन गाजीपुर के तत्वाधान में संगठन के पत्रकारों को सम्मान पत्र एवं परिचय पत्र कार्ड का वितरण प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे के कर कमल द्वारा कैंप कार्यालय बहादुरगंज में रविवार को वितरण किया गया ।इस अवसर पर उपस्थित संगठन के पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को कंधे से कंधे मिलाकर चलना होगा तथा अपने संगठन के पत्रकार भाइयों के सुख-दुख में एक दूसरे को सहयोग करते हुए उसमें अपनी प्रखर भागीदारी सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने कहा कि यह हम सभी का कर्तव्य है कि हम एक दूसरे के समय पर काम आए। जिससे कि आपसी प्रेम भाईचारा सब व्यवहार कायम रहे ।उन्होंने कहा कि पत्रकारिता एक मिशन है उसे मिशन के तहत पत्रकार सामाजिक रूप से एक दूसरे के लिए समाज में अपनी अच्छी पहचान छोड़ता है तथा समाज के लोगों की समस्याओं को उजागर करता एवं अधिकारियों से उसका समाधान कराता है ।

संगठन के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि नेशनल यूथ एसोसिएशन आप सभी के सहयोग से निरंतर रूप से संगठित एवं मजबूत है और इसे गतिशील बनाने के लिए समय-समय से सभी को एक छत के नीचे बैठकर संगठन के मजबूती के लिए विचार विमर्श करना होगा। इस संगठन से जुड़े हुए सभी पत्रकार की जिम्मेदारी बनती है कि सभी पत्रकार बंधुओ का साथ दें और सहयोग करें ।यह संगठन मजबूत है और मजबूती इससे भी ज्यादा आगे रहेगी। कार्यक्रम में संगठन के पत्रकारों को सम्मान पत्र एवं परिचय कार्ड प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दिया गया ।इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार सेठ ,तहसील अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, महामंत्री विनय ठाकुर ,यशवंत सिंह ,अशोक राय उर्फ पप्पू, विमलेश तिवारी, जफर अंसारी, उमेश जायसवाल ,राजू खान, रिजवान ,गोपाल पांडे ,अभिषेक कुमार ,चंदन गुप्ता आदि लोगों ने स्वागत एवं माल्यार्पण प्रदेश अध्यक्ष का किया गया।


