होली पर हुड़दंग करने वालों पर रहेगी पैनी नजर
कासिमाबाद:होली का त्योहार शांतिप्रिय ढंग से मनाने के लिए शुक्रवार को कोतवाली परिसर में उप जिलाधिकारी आशुतोष कुमार के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई।इस बैठक में उप जिलाधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि होलिका दहन 24 मार्च को एवम होली का पर्व 25 मार्च को मनाया जाएगा। इस अवसर पर आप सभी लोग क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखें ।होलिका दहन में कोई अपनी घटना ना हो इसको लेकर ग्राम प्रधानों के साथ ग्रामीणों से अपील किया गया के सभी लोग अपनी नजर रखें ।अगर कोई अराजक तत्व त्यौहार की शांति को भंग करना चाहता है तो उसके खिलाफ की सख्त कार्रवाई की जाएगी ऐसे लोगों को चिन्हित करवाने में प्रशासन का मदद करें। उन्होंने बताया कि होली का रंग दूसरे संप्रदाय के लोगों पर तथा होली मनाने को लेकर कभी-कभी विवाद हो जाता है ऐसे में सामाजिक में अराजक तत्व सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास करते हैं ।जिससे शांति व्यवस्था संबंधित समस्या उत्पन्न होती है। इसको ध्यान में रखते हुए प्रशासन तहसील क्षेत्र के हर गांव में होलिका दहन के स्थानो को पूर्व में ही जानकारी एकत्रित कर कोई विवाद हो तो उसे तत्काल सुलझाने का प्रयास किया जाएगा एवं शांति व्यवस्था बनाएं जाएगा। होली के त्यौहार को देखते हुए प्रशासन विशेष सतर्कता बरतने में कटिबंध है ।आप सभी लोग इस त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने बताया कि रमजान का महीना भी चल रहा है ।इसलिए हम सभी को विशेष सतर्कता की जरूरत है। । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी चोब सिंह ,प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर,वरिष्ठ उप निरीक्षक रवि प्रकाश, उप निरीक्षक मनोज गिरी ,उप निरीक्षक सुरेश चंद्र पांडेय के साथ क्षेत्र के ग्राम प्रधान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे


