पत्नी से विवाद पर फंदे पर झुल गया युवक
गाजीपुर दुल्लहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक परिवारिक कलह से आजिज आकर फंदे पर झुल गया घटना की सुचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्जुन राम उम्र 40 वर्ष पुत्र लोचन राम दिल्ली में रहकर ट्रक चलाता था जो 22 फरवरी को घर आया था वह किसी बात को लेकर पत्नी से नाराज होकर देर शाम अचानक पंखे की कुंडी में फांसी का फंदा लगाकर झूल गया इस घटना की जानकारी परिजनो को तब हुई जब घर मे रखा ड्रम के गिरने की आवाज सुनाई दी परिवार के लोग जब तक कुछ समझ पाते युवक की मौत हो गई। घटना की सुचना पाकर मौके पर पहुंची दुल्लहपुर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया ।
मृतक की एक पुत्र और एक पुत्री है जिनका रो रो कर बुरा हाल है


