फोनरवा ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को लिखा पत्र

फोनरवा ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को लिखा पत्र

फोनरवा ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को पत्र लिखा है कि 
गौतम बुद्ध नगर में लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता अपने  प्रक्रिया में भाग ले। इसके लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।

फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने कहा कि अधिक से अधिक निवासियों को मतदान करने के सभी आवश्यक प्रयास किए जारहे हैं। इसी कड़ी में हमारा सुझाव है कि जो गाडियाँ गावों ओर सेक्टरो में कुडा उठाने जातीं हैं जिनकी संख्या लगभग 400 के क़रीब है  उनके माध्यम से आने वाले लोकसभा चुनाव में मतदाताओ को अधिक से अधिक  मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए एक अभियान के तहत जागरूकता लाने का प्रयास किया जा सकता है क्योकि सभी गाडियाँ में पब्लिक सिस्टम लगा हुआ है।ऑडियो के द्वारा निवासियों में जागरूक करने के लिए नया प्रयास किया जा सकता है जिसमे किसी भी तरह का अतिरिक्त खर्च भी नही होगा। 

महासचिव के. के. जैन ने कहा कि अधिक से अधिक अधिक वोटर मतदान केंद्रों तक पहुंचे और अपने मत का प्रयोग करें इसके लिए फोनरवा व आरडब्ल्यूए  अपने अपने सेक्टरों में जल्दी ही अभियान शुरू करेंगे। इसके लिए आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों द्वारा  लोगों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा साथ ही वाट्सएप पर संदेश भेजकर भी लोगों अपने मतों का प्रयोग करने का निवेदन किया जाएगा।