गणेश चतुर्थी पूजा महोत्सव पर किया पौधरोपण

गणेश चतुर्थी पूजा महोत्सव पर किया पौधरोपण

नोएड़ा। महर्षि आश्रम में चल रहे गणेश चतुर्थी पूजा महोत्सव 31 अगस्त से 9 सितंबर में प्रस्तावित पौधरोपण के कार्यक्रम के लिए पर्यावरण चिंतक राजीव शर्मा द्वारा महर्षि आश्रम के व्यस्थापक (एडमिन)  विनीत कुमार श्रीवास्तव व मीडिया प्रभारी ए. के. लाल को अमरूद, बाँस, जामुन, आँवल, अर्जुन , अलस्टोनिया आदि के 200 पौधे भेंट स्वरूप दिये गए।

ए. के. लाल ने बताया कि राजीव शर्मा मुख्यमंत्री योगी जी के 25 करोड़ पौधरोपण के सपने को साकार करने में जी जान से लगे हुए हैं व पर्यावरण संरक्षण के लिए हमेशा  तत्पर रहते है व कई नगरों में हज़ारों पौधे रोपित कर उनको सिंचित करने का पावन कार्य कर रहे है।