नौएडा एम्पलाई एसो. की मांग पर कर्मचारी हितों में चार प्रकार के भत्तो को बढ़ावा गया

नौएडा एम्पलाई एसो.  की मांग पर कर्मचारी हितों में चार प्रकार के  भत्तो को बढ़ावा गया

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन की मांग पर प्राधिकरण में कार्यरत समूह चतुर्थ व तृतीय वर्ग के लिए जिनमें जल,. उधान, विद्युत यांत्रिक, सिविल व जन स्वास्थ्य कर्मचारी आते हैं के हित में बड़ा फैसला देते हुए चार प्रकार के भक्तों को बढ़ाने का आदेश जारी किया है।

नोएडा एंप्लाइज एसोसिएशन के महासचिव कपिल शर्मा

नोएडा एंप्लाइज एसोसिएशन के महासचिव कपिल शर्मा ने बताया कि प्राधिकरण से हम लगातार मांग कर रहे थे की समूह ग व घ वर्ग के कर्मचारियों के हित में कुछ फैसले लिए जाएं उसी क्रम में आज नोएडा प्राधिकरण का यह फैसला आया है जिसका हम स्वागत करते हैं। नोएडा प्राधिकरण द्वारा कर्मचारियों के हितों में फूड ग्रेन को रू36000 से बढ़ाकर रू42000 किया गया है , चिकित्सा भत्ता 2000 से बढ़ाकर 2250 और अवकाश के दिन आने वाले कर्मचारियों 1000 से बढ़ाकर 1200 रू किया गया है।

सभी कार्यों हेतु यूनियन के पदाधिकारियों ने नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती रितु माहेश्वरी और एसीईओ प्रवीण मिश्रा तथा ओएसडी अविनाश त्रिपाठी तथा समस्त अधिकारियों का धन्यवाद दिया तथा सभी कर्मचारियों को बधाई दी।