चैलेंजर्स ग्रुप को नोएडा पुलिस ने किया सम्मानित

चैलेंजर्स ग्रुप को नोएडा पुलिस ने किया सम्मानित

नोएडा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेक्टर-108 नोएडा पुलिस कमिशनरेट, गौतमबुद्धनगर कार्यालय के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में चैलेंजर्स ग्रुप की महिला इकाई को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों में अतुलनीय योगदान देने एवम मिशन शक्ति 4.0 के तहत समुदायिक जुड़ाव और जागरूकता बढ़ाने के क्षेत्र में उत्कृष्ट भूमिका निभाने के लिए डीसीपी सेंट्रल सुनीति एवम डीसीपी रवि शंकर द्वारा चैलेंजर्स ग्रुप संस्था की सदस्य रोशनी और गीतिका को सम्मानित किया गया।

आईपीएस प्रीति यादव ने कहा कि महिलाओं को सशक्त करना मतलब समाज को सशक्त करना है जिसके प्रति हम सबको एकजुट होकर कार्य करना होगा। इस मौके पर पुलिसकर्मी एवं अन्य संस्थाए मौजूद रही।