एन.सी.एफ ने रणविजय सिंह को उनके उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया
नौएडा सिटीजन फोरम (एन.सी.एफ) के कार्यालय पर नौएडा के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस रणविजय सिंह का आगमन हुआ। रणविजय सिंह एक बेहद लोकप्रिय पुलिस अधिकारी के रूप में शहर में एक अलग छवि रखते हैं। बेहतर पुलिसिंग के साथ साथ एक उत्कृष्ट समाजसेवी की भूमिका में भी रहते हैं।
आज उनके साथ नौएडा सिटीजन फोरम कार्यसमिति की बैठक में अनेकों सामाजिक विषयों पर सार्थक चर्चा व सहयोग की बात हुई।
शहर की कानून व्यवस्था में सामाजिक संस्थाओं की भूमिका व योगदान पर रणविजय सिंह ने काफी महत्वपूर्ण बातें कही। उन्होंने कहा कि उनका सदैव प्रयास रहता है कि पुलिस के प्रति आमजन के मन में विश्वास पैदा किया जा सके, इस हेतु वह समय समय पर समाज के बीच स्वयं उपस्थिति रखते हैं, थानों का औचक निरीक्षण, लोगों के फीडबैक आदि को बहुत महत्व देते हैं।

एन.सी.एफ ने उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए नौएडा के नागरिकों की ओर से उनका आभार व्यक्त किया व उन्हें जनहित के कार्यों में संस्था के हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।
नौएडा सिटीजन फोरम कार्यसमिति की बैठक में विशेष आमन्त्रित के रूप में भारतीय नागरिक परिषद के चेयरमैन डॉ. टी.एन. गोविल, नौएडा अथॉरिटी के पूर्व एसीईओ प्रमोद कुमार अग्रवाल, IAS (से.नि.) संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट पी.एस. जैन, संरक्षक डॉ. विपिन कुमार गुप्ता, सलाहकार डॉ. एस.पी. जैन, मुख्य कोषाध्यक्ष डॉ. एम.के.अग्रवाल, सेक्रेटरी जनरल प्रशान्त त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती इन्द्राणी मुखर्जी, हरिदत्त शर्मा, मनीष शर्मा, वित्तीय सलाहकार कुणाल कपूर सीए, धवल पन्त सीए, सचिव अंकित अरोड़ा, श्रीमती रश्मि द्विवेदी, श्री सत्यम पाण्डे, डॉ. रेणु शुक्ला, श्रीमती राजेश्वरी त्यागराजन, श्रीमती वन्दना शर्मा की उपस्थिति रही।


