दबंग कोटेदार की ऐसी करतूत, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

दबंग कोटेदार  की ऐसी करतूत, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

कासिमाबाद: कासिमाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के खजूरगांव निवासी एक महिला ने बुधवार को गांव के ही पिता पुत्र पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

 जानकारी के अनुसार खजूरगांव निवासी प्रतिमा सिंह अपनी बच्ची को बुधवार की सुबह 9 बजे स्कूल छोड़ने गई थी ।स्कूल छोड़कर घर वापस आते समय गांव के ही दशरथ सिंह एवं उनके पुत्र संजय सिंह द्वारा ईट पत्थर के साथ डंडे से मारपीट का घायल कर दिया।इस दौरान मारपीट को देखकर हमारा पुत्र इंद्रजीत सिंह और रणजीत सिंह मौके पर पहुंचे तो उन्हें भी मारपीट घायल कर दिया । पुलिस पीड़िता प्रतिमा सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर करते हुए आरोपियों को शांति भंग में चालान कर दिया है ।इस संबंध में कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पाण्डे ने बताया कि रास्ते के मामले में विवाद हुआ है ।महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद संबंधित धाराओं कार्रवाई की जाएगी