यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे एसपी और डीएम

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे एसपी और डीएम

गाजीपुर यूपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं इण्टर की परीक्षा के दृष्टिगत डीएम  आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमणशील होकर इस परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराया जा रहा है। उनके द्वारा द्वारा नवयुवक स्वामी विवेकानंद इण्टर कालेज मैनपुर गाजीपुर, राजकीय बालिका इण्टर कालेज मटखन्ना नारी पचदेवा-गाजीपुर, नंद किशोर सिंह इण्टर कालेज रामपुर माँझा गाजीपुर आदि विद्यालयों में हो रही परीक्षा का औचक निरीक्षण किया गया। परीक्षा केंद्र पर परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए निर्देशित किया गया। और उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की खामियां मिलने पर दनदनात्मक कार्यवाही भी की जाएगी।