पुलिस परीक्षा में पेपर लिक का अफवाह फैलाने वाले पांच गिरफ्तार
गाज़ीपुर - पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह गाजीपुर आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सैदपुर के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 17.2.2023 को उ0नि0 भानूप्रताप सिंह मय हमराह द्वारा आदर्श इण्टर कालेज सियावां मे आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान समय करीब 18.55 बजे अभियुक्तगण 1.गोलू यादव पुत्र रामनगीना यादव निवासीग्राम मोलनापुर तालगाँव थाना भुडकुडा जनपद गाजीपुर 2.रिवनीश पुत्र इन्द्रपाल यादव निवासीग्राम बोझवा जोटना थाना भुडकुडा जनपद गाजीपुर 3.सत्यम पुत्र ओमप्रकाश निवासीग्राम उचौवा थाना तरवाँ जनपद आजमगढ 4. अमन यादव पुत्र वीरेन्द्र यादव निवासीग्राम बोझवा जोटना थाना भुडकुडा जनपद गाजीपुर 5. शैलेन्द्र यादव पुत्र रामजी यादव निवासीग्राम विन्दावन थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर के पास से दो अदद एन्ड्राइड मोबाइल तथा कुल 28 वर्क प्रश्नोत्तरी के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर *मु0अ0स0 19/24 धारा 505(1)B भादवि* पंजीकृत किया गया है । जिसकी विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


