पुलिस परिक्षा में अफवाह फैलाने वाले तीन शातिर चढ़े सादात पुलिस के हत्थे

पुलिस परिक्षा में अफवाह फैलाने वाले तीन शातिर चढ़े सादात पुलिस के हत्थे

गाजीपुर उ0प्र0 पुलिस आरक्षी परीक्षा में पेपर लीक की अफवाह फैलाकर परीक्षा को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले 03 नफर अभियुक्तों को संबंधित मु0अ0स0 17/24 धारा 505(1)B भादवि में थाना सादात पुलिस द्वारा 01 अदद मोबाइल तथा पूर्व की प्रश्नोत्तरी के साथ किया गया गिरफ्तार । 

   पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह गाजीपुर आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सैदपुर के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 17.2.2023 को समता पोस्ट ग्रेजुएट कालेज सादात मे चल रही परीक्षा को प्रभावित करने की नियति से अभियुक्तगण द्वारा पेपर आउट होने की अफवाह फैलाई जा रही थी । जिसकी रोकथाम करने व परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए अफवाह फैलाकर शान्ति व्यवस्था भंग करने की घटना में शामिल 03 नफर अभियुक्तगण 1. रामचन्द्र सिंह यादव पुत्र हरिद्वार सिंह यादव ग्राम मरदापुर थाना सादात गाजीपुर 2.अभिषेक कुमार सिह पुत्र सभाजीत सिह ग्राम मिर्जापुर थाना बहरियाबाद गाजीपुर 3.अभिनीत मोदनवाल पुत्र उदय शंकर मोदनवाल निवासी वार्ड नं0 9 कस्बा थाना सादात जनपद गाजीपुर को समय 05.25 बजे सांय समता पोस्ट ग्रेजुएट कालेज सादात के पास से गिरफ्तार करते हुए उनके मोबाईल से अफवाह फैलाने हेतु प्रयोग किये गये पुराने प्रश्नपत्र को बरामद करने में सफलता प्राप्त किया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध *मु0अ0सं0 17/2024 धारा 505(1)(B) भा0द0वि0* थाना सादात जनपद गाजीपुर पंजिकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।