प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

यूपी में निकाय चुनाव से पहले प्रशासनिक अधिकारियों की फेरबदल के प्रक्रिया बहुत तेजी से चल रही है इसी क्रम में शिव सहाय अवस्थी को विशेष सचिव गन्ना से विशेष सचिव कृषि उत्पादन शाखा बनाया गया है।

सरकार ने मंगलवार को छह आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। शिव सहाय अवस्थी को विशेष सचिव गन्ना से विशेष सचिव कृषि उत्पादन शाखा बनाया गया है। अपर आयुक्त श्रम, कानपुर अटल राय को विशेष सचिव खाद्य आपूर्ति, यूपी लघु उद्योग विकास निगम के एमडी रामयज्ञ मिश्रा को विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा और राकेश मिश्रा विशेष सचिव आवास से विशेष सचिव आबकारी बनाए गए हैं। गौरव वर्मा विशेष सचिव वन से विशेष सचिव राज्य कर और प्रतीक्षारत अमरनाथ उपाध्याय को विशेष सचिव संस्कृति बनाया गया है।