कोर्ट के आदेश के बाद भी विवाहिता को ससुराल भेजने मे प्रशासन के छुटे पसीने
गाजीपुर । जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर मे रविवार को एक मामला सामने आया है जिसमे पुलिस के छुटे पसीने वहीं युवा भाजपा नेता योगेश सिंह के घंटो मशक्कत के बाद महिला को उसके ससुराल मे प्रवेश मिल पाया खबर है की शादी के 13साल के बाद पति पत्नी के बीच अच्छे सम्बन्ध न होने के कारण पति द्वारा पत्नी को जबरिया घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है। वही पति व ससुराल पक्ष के इस रवैईये से नाखुश पत्नी ने ससुराल मे घर के बाहर रविवार को धरने पर बैठ गई । युसुफपुर मुहमदाबाद अहिरौली गांव निवासिनी सुनीता देवी की शादी 2007मे जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर (डिहवा) गांव निवासी मनोज कुशवाहा से हुई थी! शादी के कई वर्षो बाद भी दोनो से एक भी बच्चा नहीं हुआ इसी बात को लेकर आए दिन पति पत्नि में झगड़ा होता था! पत्नि का आरोप है कि पति मनोज छुटकारा

पाने के लिए शादी के 13साल बाद 6मई 2018को मुझे मार पीटकर घर से बाहर निकाल दिया! इस घटना के बाद सुनिता अपने मायके वालों के साथ अपने मायके चली गई! कुछ दिनों बाद पति ने तलाक की कापी भी सुनिता को भेज दिया इस पर सुनीता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया कोर्ट ने सुनिता के पक्ष मे 28फरवरी को फैसला सुनाते हुए पुलिस द्वारा सुनिता को उसके घर मे दाखिल कराने का आदेश दिया! शनिवार के दिन जंगीपुर थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा सुनीता के साथ उसके ससुराल पहुंचे और ससुराल पक्ष से सुनिता को घर मे दाखिल करने की कहे ससुराल पक्ष व पति ने घर मे रखने से इंकार कर दिया! इस पर पुलिस ने अपना रुख अख्तियार किया तो पति मनोज ने रखने की बात कबूल कर लिया! रविवार के दिन सुनीता अपने ससुराल मे रहने के लिए गई तो पति द्वारा गेट पर अंदर से ताला जड़ दिया गया! गुस्से मे आकर सुनीता ने ससुराल के गेट के बाहर धरने पर बैठ गई! इस प्रकरण की जानकारी होते ही युवा भाजपा नेता योगेश सिंह मौके पर पहुंचे और काफी देर तक मशक्कत के बाद कही जाकर महिला को घर मे प्रवेश मिल सका ! महिला ने आरोप लगाया चोरी चोरी मेरे पति ने दुसरी शादी भी कर लिया है ।
इस सम्बन्ध मे थानाध्यक्ष जंगीपुर अशोक मिश्रा ने बताया कि महिला कोर्ट का आदेश लेकर थाने आई थी पुर्व मे हमने काफी प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं आइ थक हार कर पति और देवर का चालान कर दिया जमानत पाकर आये पति ने फिर महिला को घर मे प्रवेश करने पर आपत्ति करता रहा कुछ सम्मानित लोग और प्रशासनिक सहयोग से एक बार फिर चार साल बाद ससुराल मे प्रवेश कर पाई। जिसको लेकर पुरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।


