प्रवासी महासंघ ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा किया
नोएडा/ संवाददाता: सेक्टर 33 नोएडा में प्रवासी महासंघ कार्यालय पर पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के आकस्मिक निधन पर प्रवासी महासंघ के अध्यक्ष आलोक वत्स एवं संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय, अंजनी कुमार, प्रवीण कुमार, प्रशांत सिंह, प्रमोद कुमार, राजीव रंजन के साथ प्रवासी महासंघ के कई पदाधिकारी शोक सभा में उपस्थित होकर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किए।
संघ के अध्यक्ष आलोक वत्स ने बताया कि सुशील कुमार मोदी के निधन से बिहार के राजनीतिक का एक अध्याय समाप्त हो गया, सुशील कुमार मोदी एक कद्दावर नेता थे बिहार के राजनीतिक में करीब 5 दशक से अलग-अलग भूमिका निभाते रहे। आलोक वत्स ने बताया कि सुशील कुमार मोदी से मेरे निजी एवं राजनीतिक संबंध बहुत पुराना रहा है यह मेरा व्यक्तिगत क्षति भी हुआ है।
बिहार भारतीय जनता पार्टी के विकास , उत्थान में इनका अमूल्य योगदान रहा है। इस राजनीतिक शून्यता को भरना मुश्किल है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे ओम शांति ओम शांति ओम शांति।


