जी.बी.आई.ए ने अग्निशमन विभाग के साथ किया अग्निशमन अभ्यास
नोएडा। ग्लोबल बिजनेस इंडस्ट्री एसोसिएशन नोएडा टीम ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर सेक्टर-63 में एक अग्निशमन अभ्यास (फायर मॉक ड्रिल) का आयोजन किया, जिसमें अग्नि सुरक्षा व्यवस्था के नियम व सावधानी से किसी प्रकार की बड़ी दुर्घटना को कैसे टाला जा सकता है तथा उसकी रोकथाम की व्यवस्था पर चर्चा की गई।
सेक्टर-71 अग्निशमन विभाग से राजकुमार सिंह, बैकुंठ नाथ शर्मा, मोहम्मद यासीन, रोहित सेहरावत ने अग्नि सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला व अग्नि सुरक्षा नियमो से अवगत करवाया और साथ ही भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं से कैसे बचा जा सके इसकी जानकारी दी।
जी.बी.आई.ए के सचिव दीपक श्रीवास्तव ने अग्निशमन विभाग के समस्त अधिकारियों का स्वागत किया व अपने सदस्यों से अपनी फैक्टरीयो में अग्नि सुरक्षा उपकरणों का मेंटेनेंस करवानें की अपील की।
इस अवसर पर ग्लोबल बिज़नेस इंडस्ट्रीज एसोसिएशन टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले पदाधिकारियों में सदस्य सचिन कटारिया, अखिल और अभिषेक गुप्ता व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


