कास्टिंग के बाद अब फिल्म अकादमी की शुरुआत करने जा रहे हैं राहुल गौर 

कास्टिंग के बाद अब फिल्म अकादमी की शुरुआत करने जा रहे हैं राहुल गौर 

मुम्बई। फ़िल्म, टीवी और वेब सीरीज के जगत में आज  कलाकारो के लिए काम की संभावनाएं काफी बढ़ गई हैं लेकिन अब निर्माता निर्देशक और प्रोडक्शन हाउस ऐसे आर्टिस्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जो डांस सहित अभिनय की कला को सीखे समझे हुए होते हैं ऐसे में फ़िल्म अकेडमी, एक्टिंग क्लासेस की महत्ता काफी बढ़ जाती है। इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए राहुल गौर ने मुम्बई में "राहुल गौर फ़िल्म अकादमी" की शुरुआत की है।  मायानगरी मुम्बई के फिल्मी इलाके अंधेरी में स्थित पीएस डांस कम्पनी में राहुल गौर फ़िल्म अकादमी का उद्घाटन किया गया जहां फ़िल्म, टीवी जगत के कई सेलेब्रिटीज़ ने हिस्सा लिया और राहुल को इस फ़िल्म स्कूल की ओपनिंग पर ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

बता दें कि राहुल गौर  पिछले 14-15 वर्षो से फ़िल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग कर रहे हैं। इन्होंने 30-35 सीरियल में कास्टिंग की है और साथ ही साथ अपना प्रोडक्शन हाउस भी चला रहे हैं जिसका नाम है राहुल गौर फिल्म जिससे उन्होंने शॉर्ट फिल्म प्रोड्यूस की है जिसका नाम है  द लास्ट एन्वोलॉप जिसमें अनु कपूर, शिब्बा चड्डा और तेहरान बक्शी जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है इसके अलावा एक वेब सीरीज जो की डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है जिसका नाम है "इंतजार कोई आने को है"  और इसी के साथ कास्टिंग के क्षेत्र में  "इश्क का रंग सफ़ेद," "ये वादा रहा" "डायन," "ख्वाबों की ज़मीन पर" "कसम तेरे प्यार की 2", "बहू बेगम की मुख्य महिला कलाकार" "मुख्य कलाकार अपना " "ये वादा रहा" "डायन," "ख्वाबों की ज़मीन पर" "कसम तेरे प्यार की 2" "सावधान इंडिया," "बहू बेगम की मुख्य महिला कलाकार," "मुख्य कलाकार अपना समय भी आयेगा," "बन्नी चाऊ होम डेवेलरी की महिला लीड," "इश्क में मरजावां-2 के मेल लीड" "तेरी मेरी इक जिंदरी के मेल लीड" "प्रेम बंधन की फीमेल लीड" "बावरा दिल के मेल लीड" "एक्सक्यूज मी मैडम"  " मोल्की 2 के अलावा "जीजा जी छत पर कोई है" और "हप्पू की उलटन पलटन" जैसे सीरियल में कास्टिंग कर चुके हैं ।

उन्होंने कुछ हिंदी फिल्में और संगीत वीडियो जैसे बिजली बिजली संगीत की दुनिया का सबसे बड़ा हिट गीत और विवेक ओबेरॉय का ढोकबाज़ में भी कास्टिंग कर चुके हैं  इसी के साथ राहुल गौर ने बताया की नए आने वाले कलाकारों के लिए हमने इस फ़िल्म अकादमी की नींव रखी है जहां कई प्रकार के डांस की ट्रेनिंग दी जाएगी। कथक से लेकर बॉलीवुड डांस तक हर शैली के नृत्य को सिखाने के लिए स्पेशल डांस मास्टर की सेवाएं ली जाएंगी जो युवाओं को ट्रेनिंग देंगे।

इस अकादमी में डांस और एक्टिंग क्लास के अलावा एक्टिंग वर्कशाप का आयोजन भी किया जाएगा जिससे उभरते हुए कलाकारों को अभिनय की बारीकियां सीखने समझने में काफी मदद मिलेगी। एक उचित बजट में काफी कम समयावधि में यहां कलाप्रेमियों को सीखने का मौका मिलेगा।