रजत विहार सी ब्लॉक आरडब्ल्यूए ने निवासियों के साथ मनाया लोहड़ी पर्व
नोएडा। रजत विहार सी ब्लॉक आरडब्ल्यूए ने समस्त सोसाइटी निवासियों के साथ झंडा मैदान में लोहड़ी का पावन त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया।
कार्यक्रम 7.00 बजे शुरू हुआ और फिर देर तक सबने मैदान में एकत्र होकर रेवड़ी, गुड़, मूंगफली और पॉपकॉर्न इत्यादि एकदूसरे को बधाईयाँ देते हुए खाएं और खिलाएं और महिलाओं और पुरूषों ने जोरदार भंगडा किया।
आरडब्ल्यूए टीम के सदस्यों और अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सभी निवासियों को लोहड़ी की बधाइयाँ दीं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों व निवासियों और वसिष्ठ नागरिक सुषमा नागपाल, आर डब्ल्यू ए के सदस्य अनिल भट्ट, के एस अनिल, सुब्रत मोहाकूद, रोली शर्मा, बीजू थॉमस, अवनीश बाजपेई, जितेन्द्र अवस्थी, नेहा कुमार, अमित कुमार, राकेश दीक्षित, अश्विनी सिन्हा, शक्ति सिंह, नवनीत पुरवार इत्यादि ने कार्यक्रम में भाग लिया और सबको बधाईयाँ दी।


