प. बंगाल एवं बांग्लादेश में हो रहे हमले, हत्या, बलात्कार पर हिन्दू जागरण मंच ने सौंपा ज्ञापन
सूरजपुर।PNI News। पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम के बाद टीएमसी के राजनैतिक सरंक्षण में विधर्मियों द्वारा हिंसा नहीं रुकने पर पर पश्चिम बंगाल सरकार पर कार्यवाही करने के सम्बंध में एवं बांग्लादेश में हिन्दू मंदिरों में तोड़फोड़, हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार पर भारत सरकार के हस्तक्षेप करने और हिन्दू उत्पीड़न को रुकवाने के संबंध में हिन्दू जागरण मंच पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र (मेरठ, ब्रज और उत्तराखण्ड प्रान्त) की सभी जिला / महानगर इकाई पर जिलाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री को ज्ञापन की योजना बनाई इसी संदर्भ में हिन्दू जागरण मंच गौतमबुद्धनगर जिला, ग्रेटर नोएडा महानगर, नोएडा महानगर इकाई ने जिलाधिकारी कार्यालय पर एसडीएम संजय सिंह को सौंपा इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रान्त प्रचार प्रमुख चन्द्रपाल प्रजापति, प्रान्त बेटी बचाओ प्रमुख सतेन्द्र राघव, जिलाध्यक्ष नवीन रहे।
इस अवसर पर प्रान्त प्रचार प्रमुख चन्द्रपाल प्रजापति ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जब से टीएमसी की ममता बनर्जी सरकार आयी है वहां जंगल राज पूर्णतया चल रहा हैं। मुस्लिम तुष्टिकरण के तहत हिन्दूओं पर अत्याचार अभी तक हो रहे हैं। टीएमसी के गुंडों द्वारा उन्मुक्त होकर अनियंत्रित तरीके से हो रही राज्यव्यापी हिंसा पूर्व नियोजित है और षड्यंत्र द्वारा की गई हिंसा है। इन विधर्मियों एवं राक्षसी शक्तियों द्वारा महिलाओं के साथ मारपीट, छेड़खानी, बलात्कार जैसा घृणास्पद बर्बर व्यवहार हो रहा है, निर्दोष लोगों की क्रूरतापूर्ण हत्याएँ कीं जा रही हैं, घरों को जलाया जा रहा है, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों-दुकानों को लूटा जा रहा है। यह घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं जिससे बंगाल में ही नहीं अपितु पूरे भारतवर्ष के हिन्दू समाज में रोष व्याप्त है। ममता बनर्जी सरकार का दायित्व समाज में कानून -व्यवस्था के द्वारा शांति और सुरक्षा का वातावरण बनाना, अपराधी और समाज-विरोधी तत्वों के मन में शासन का भय पैदा करना और हिंसक गतिविधियाँ करने वालों को दंड सुनिश्चित करना है।
प्रान्त बेटी बचाओ प्रमुख सतेंद्र राघव ने कहा कि हिन्दू जागरण मंच आपका ध्यान बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों में मूर्तियों को तोड़ने की ओर दिलाना चाहता हूं। बांग्लादेश की बदनाम कट्टरपंथी ताकतें वहां के हिन्दू समाज पर हमले करने की आदी हो गई हैं। इस बार कट्टरपंथी ताकतों ने पंडालों और कई मंदिरों को निशाना बनाया है। बांग्लादेश में रहने वाले हिन्दू लोगों की स्थिति बेहद दयनीय है। उन्होंने कहा कि हम भारत सरकार से आग्रह करते हैं कि बांग्लादेश के हिन्दू समाज को राहत दिलाने के लिए हस्तक्षेप कर जल्द ही आवश्यक कदम उठाएं।
इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा महामंत्री जय प्रकाश सिंह, दर्शन चौहान, राजेन्द्र कुमार, मनोज कुमार, राजू मीणा, कपिल भाटी, अजित अत्री, मनीष भाटी, दीपक भाटी, अनुज अत्री, अभिषेक भारद्वाज, सतवीर ठाकुर, नरेश कुमार, संजय सैनी सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।


