विश्व  प्रसिद्ध अयोध्या की रामलीला आ रही है सारे रिकॉर्ड तोडने

विश्व  प्रसिद्ध अयोध्या की रामलीला आ रही है सारे रिकॉर्ड तोडने

आज अयोध्या की रामलीला के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) ने कहा कि मुझे बहुत खुशी हो रही है कि इस बार अयोध्या की रामलीला में रावण की भूमिका महाभारत के धृतराष्ट्र गिरिजा शंकर निभाएंगे जो कई फिल्मों और सीरियल में काम कर चुके है भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार गोरखपुर के सांसद श्री रवि किशन जी केवट की भूमिका निभाएंगे और राम की भूमिका राहुल भूचर निभाएंगे जो 2 साल से अयोध्या की रामलीला में राम की भूमिका निभा रहे हैं सीता की भूमिका लिल्ली सिंह निभाएंगी जो की आरआरआर  राजा मौली की फिल्म है मे काम कर चुकी है साथ ही धूप- छाँव और वेबसीरीज पाताललोक में भी काम कर चुकी है और बॉलीवुड की फेमस एक्टर है।

लिल्ली सिंह ने कहा मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि मैं माता सीता की भूमिका निभाऊंगी अयोध्या की रामलीला में जीवन में इससे बड़ी खुशी की बात नही हो सकती है अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है ये रामलीला यूपी के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी यूपी सरकार और संस्कृति मंत्री  श्री जयवीर सिंह के सहयोग से होती आ रही है और ये चौथा संस्करण है अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है।

अयोध्या की रामलीला की संस्थापक महासचिव शुभम मलिक ने कहा पिछले बरस 25 करोड़ से ज्यादा राम भगतो ने दुनिया के कोने-कोने में अयोध्या की रामलीला को दूरदर्शन के द्वारा देखा था इस बरस भी दूरदर्शन राम भगतो को अयोध्या की रामलीला को लाइव दिखाएगा साथ ही उन्होंने बताया कि इस बरस श्री गजिंदर चौहान परशुराम की भूमिका निभाएंगे रज़ा मुराद अहिरावण, राकेश वेदी विभीषण की भूमिका निभाएंगे और अभी कास्टिंग का काम चल रहा है जैसे-जैसे रोल फाइनल होते रहेंगे हम मीडिया को बताते रहेंगे।

दूरदर्शन पर शाम 7 से 10 बजे तक लाइव प्रसारण हो रहा है साथ ही डीडी मेट्रो, यूपी दूरदर्शन, नेशनल यूट्यूब, और सोशल मीडिया पर डेली लाइव हो रहा है। 14 से 24 अक्टूबर राम भगत देखना ना भूले।