संत कालीचरण की गिरफ्तारी निंदनीय - मुन्ना कुमार शर्मा

संत कालीचरण की गिरफ्तारी निंदनीय - मुन्ना कुमार शर्मा

फिल्मी कलाकार नसीरूद्दीन शाह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए: मुन्ना कुमार शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, हिन्दू महासभा

नोएडा।PNI News। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने संत कालीचरण की गिरफ्तारी की घोर निंदा की है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार की कार्यवाही तानाशाही पूर्ण है, जिसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है।मध्यप्रदेश पुलिस को कोई सूचना दिये बिना छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई भारत के संघीय ढांचे के विरुद्ध है। केंद्र सरकार इस कार्यवाही के लिए छत्तीसगढ़ सरकार से जवाब-तलब करे।
दूसरी तरफ, संत कालीचरण ने कोई गैरकानूनी कार्य नहीं किया था।उन्होंने तो केवल गांधी की कारस्तानी को उजागर किया था।यह किसी से भी छिपा नहीं है कि गांधी ने नेहरू, जिन्ना और अंग्रेजों के साथ मिलकर देश का विभाजन कराया था और पाकिस्तान का निर्माण कराया था। ऐसे में तो वे पाकिस्तान के पिता थे, भारत के नहीं।भारत माता के दो टुकड़े करानेवाले को राष्ट्रपिता नहीं कहा जा सकता है।और वास्तविकता यह है कि अभी तक केंद्र सरकार ने भी उन्हें राष्ट्रपिता का दर्जा नहीं दिया है।
वहीं अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने फिल्मी कलाकार नसीरूद्दीन शाह की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने केंद्र और महाराष्ट्र सरकार से देशद्रोही नसीरूद्दीन शाह पर मुकदमा दर्ज कर तुरंत जेल भेजने की मांग की है।उन्होंने कहा है कि नसीरूद्दीन शाह ने भारत में गृहयुद्ध छेड़ने की चेतावनी देकर देश में दंगा फैलाने की साजिश रची है।उसने देश में विभिन्न सम्प्रदायों के बीच नफरत और घृणा फैलाने का दुस्साहस किया है। भारत की जनता ऐसे देशद्रोही को कभी माफ नहीं करेगी।