रवि यादव की भोजपुरिया किंग की शूटिंग डेट की हुई घोषणा
निर्माता सीपी चौधरी ने मुम्बई में एक प्रेस वार्ता के दौरान फ़िल्म भोजपुरिया किंग के कास्ट एवम क्रू के बारे में जानकारी दिया । इस मौके पर अभिनेता रवि यादव , निर्देशक हेमराज वर्मा मौजूद रहे । फ़िल्म भोजपुरिया किंग में गीत संगीत अनुपम पांडेय ने दिया है । जबकि फ़िल्म की कहानी खुद निर्देशक हेमराज वर्मा ने ही लिखी है । फ़िल्म में अभिनेता रवि यादव के साथ संजय पांडेय, देव सिंह, समर्थ चतुर्वेदी , बालेश्वर सिंह, राज चौधरी, आकांक्षा मिश्रा, अमिति कश्यप व पवन वर्मा अभिनय करते हुए नजर आएंगे । फ़िल्म भोजपुरिया किंग के पीआरओ हैं संजय भूषण पटियाला ।


