भारत विकास परिषद स्वर्णिम शाखा नोएडा द्वारा पुरा महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक

भारत विकास परिषद स्वर्णिम शाखा नोएडा द्वारा पुरा महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक

नोएडा। भारत विकास परिषद, स्वर्णिम शाखा नोएडा द्वारा परिवार सहित पावन पुरा महादेव मंदिर, बागपत सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ का विधिवत रुद्राभिषेक किया गया। इस अवसर पर शाखा के सभी सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति, समृद्धि एवं सभी के मंगलमय जीवन की कामना की।

शाखा अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन परिवारजनों के साथ श्रद्धा और आस्था से परिपूर्ण रहा। सभी सदस्यों ने भगवान शिव का जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक कर परिवार और समाज के कल्याण की प्रार्थना की।

शाखा सचिव महेंद्र शाह ने कहा कि यह आध्यात्मिक एवं पारिवारिक आयोजन सभी सदस्यों के लिए अत्यंत आनंददायक, भावपूर्ण एवं स्मरणीय रहा। ऐसे आयोजन परिवारों को आपस में जोड़ने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, संस्कार और आध्यात्मिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर सभी सदस्यों ने परमपिता भोलेनाथ से प्रार्थना की कि महादेव की कृपा सदैव सभी पर बनी रहे तथा सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना निरंतर प्रबल होती रहे।

रुद्राभिषेक में डॉ. एम.के. अग्रवाल, राजेश खंडेलवाल, संजय जिंदल, ओम प्रकाश बंसल, मुकुल बाजपेयी, अजय मित्तल, तुलसी दास, अनिल शर्मा, अनिल गोयल, प्रमोद गुप्ता, राकेश अग्रवाल, प्रकाश ईनानी, उमेश गोस्वामी, मनोज अग्रवाल एवं शादी राम शर्मा सहित शाखा के अन्य सदस्य एवं परिवारजन उपस्थित रहे।