सपा नेताओ ने नॉएडा में मनाया जीत का जश्न

सपा नेताओ ने नॉएडा में मनाया जीत का जश्न

नोएडा। उत्तरप्रदेश में हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने 1 लोकसभा ओर 2 विधानसभा सीट पर जीत का परचम लहराया है.मैनपुरी लोकसभा सीट पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद ख़ाली हुई थी जिसपर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की धर्मपत्नी डिम्पल यादव ने डेढ़ लाख वोट से ज़्यादा पर जीत दर्ज करी है.जिसका जसन समाजवादी पार्टी नॉएडा महानगर के नेताओ ने ग्राम सर्फ़बाद में  पूर्व महानगर अध्यक्ष सपा नॉएडा राकेश यादव व ग्रामीण अध्यक्ष महेन्द्र यादव के नेतृत्व में मनाया 

इस मोके पर समाजवादी के पूर्व अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा आज मैनपुरी की देवतुल्य जनता ने अपने नेता को सच्ची श्रधांजलि अर्पित क़री है ओर भारतीय जनता पार्टी व देश दुनिया को बता दिया कि मैनपुरी नेताजी का गढ़ था ओर रहेगा ओर मैनपुरी की जनता ने मुख्यमंत्री को पेंडोलिन पर बिठाकर ना जाने कहा भेज दिया।

ग्रामीण अध्यक्ष महेन्द्र यादव ने कहा आज समाजवादियों के लिए एतिहासिक दिन है।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता महेश आर्य, पूर्व अध्यक्ष राकेश यादव, ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र यादव, टीटू यादव, अलिशेर ,हीरालाल यादव,सत्ते नेताजी, सतपाल यादव, सुखी ख़लीफ़ा, संजय त्यागी, नवीन भाटी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।