सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक के विदाई समारोह मे सबकी हुई आंख नम
गाजीपुर बिरनो सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक को थानाध्यक्ष ने दी विदाई।
विदाई समारोह में अपने सेवाकाल को याद कर उपनिरीक्षक की हुई आंख नम इस अवसर पर उपनिरीक्षक अशोक कुमार पांडेय की मां पुरे परिवार के साथ रही मौजूद

बिरनो थाना में आज विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले उपनिरीक्षक अशोक कुमार पांडेय को प्रभारी निरीक्षक कासिमाबाद कमलेश पाल व बिरनो थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने फूल माला पहनाकर एवं उपहार देकर विदाई दी थाना बिरनो में तैनात दरोगा अशोक कुमार पांडेय काफी समय से कार्यरत रहे ।जो अपनी सेवाओं पर कुशलता एवं कार्य व्यवहार से लोगों के लिए बने प्रिय हुए थे कासिमाबाद प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने विदाई समारोह में कहा सरकारी नौकरी में सेवानिवृत् होना एक सतत प्रक्रिया है

जिससे सभी को गुजारना है उन्होंने कहा सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक के पुलिस विभाग को दिए गए सहयोग को कभी भुलाया नहीं जा सकता विभाग उनकी हर समस्या में उनके साथ खड़ा रहेगा साथ ही उनके परिजनो से हाथ जोड अनुरोध किया गया कि अब इनका विशेष ख्याल रखना जिन्दगी के अनमोलवक्त इन्होने परिवार के लिए परिवार से दूर रहे हम सभी त्यौहारों मे सुरक्षा सेवा मे लगे रहते है जिसमे तरह के परेशानियों से भी गुजरना पङता है । इस अवसर पर साथी पुलिसकर्मियों ने भी उपनिरीक्षक के कार्यों की प्रशंसा की उप निरीक्षक की माता का भी महिला आरक्षियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया ।

अपने सेवाकाल के पलो को याद करते हुए उप निरीक्षक अशोक कुमार पांडेय की आंखें नम हो गई उन्होंने प्रभारी निरीक्षक समेत सभी पुलिसकर्मियों के साथ बिताए गए पलों को यादगार बताते हुए सभी का आभार जताया उन्होने कहा की मेरे परिवार के तरह आप सभी ने हमेशा ख्याल रखा आप सभी के साथ बिताए हुए पल कभी भुलाये नहीं जा सकता। अशोक कुमार पांडेय ने इस अवसर पर मौजूद अपनी मां के मौजदूगी पर कहा हम बहुत खुशनसीब बाङी की हमार माई हमके ले जाये आईल बिया यह सुन सभी की आंखे नम हो गई और तालियों की गङगङाहट से पुरा थाना परिसर गमगीन हो गया ईस मौके पर दुल्लहपुर थानाध्यक्ष प्रवीण यादव, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश यादव, चौकी प्रभारी मुन्ना लाल शर्मा , रमन सिंह, महेंद्र सिंह, भूपेन्द्र यादव, बंदना शुक्ला सहित मरदह दुल्लहपुर कासिमाबाद जंगीपुर के उपनिरीक्षक व कांस्टेबल मौजूद रहे।


