संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

गाजीपुर  बिरनो । स्थानीय थाना क्षेत्र के कहोतरी गांव में संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत पुलिस जांच में जुटी परिजनों का आरोप है कि किसी अज्ञात के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सूरज कुमार 19 वर्ष पुत्र लालचंद राम जयमाल सेट संचालन का कार्य करता था प्रतिदिन की तरह सोमवार को भी वह रात में खाना खाकर झोपड़ी में सोने चला गया तड़के सुबह मां लीलावती देवी जब जगाने के लिए पहुंची तो उन्होंने देखा कि वह अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है वह घबरा गई और शोर मचाने लगी जिस पर परिवार जन के साथ पास पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन में नजदीकी चिकित्सक को दिखाए और चिकित्सीय परीक्षण के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा बिरनो पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था पिता खेती किसानी कर घर का जिवको पार्जन करते हैं और वही मृतक भी जयमाल सेट डीजे का काम कर पूरे परिवार का भरण पोषण करता था भाई नीरज कुमार ने बताया कि किसी से कोई अदावत नहीं थी लेकिन इस घटना को अंजाम किसने दिया या पता नहीं चल पा रहा है मेरा भाई झोपड़ी में सोया हुआ था और उसके गर्दन के पास चोट के निशान भी थे।

इस घटना के बारे में बिरनो थाना अध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मैं 4 मौके पर पहुंचे थे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है घटना संदिग्ध पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्यवाही की जायेगी जांच चल रही है। इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।