जंगीपुर में सांसद दिनेश लाल यादव और भोजपूरी स्टार मोहन राठौर हुए आमने सामने
गाज़ीपुर मंगलवार का दिन जंगीपुर नगर पंचायत के लिए भोजपुरी के स्टार और सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ और सुर संग्राम विजेता मोहन राठौर के नाम रहा लेकिन हजारों की संख्या में युवा जोश मोहन राठौर के साथ नजर आया रोड शो करते हुए दोनों स्टार जब आमने-सामने हुए तो एक दूसरे का अभिवादन अभिवादन करते हुए भी नजर आए। जान भाजपा से प्रत्याशी विजय लक्ष्मी गुप्ता के समर्थन में जिले के एमएलसी विशाल सिंह चंचल दिखे वहीं उषा यादव के समर्थन में नगर पंचायत के युवाओं ने जोश भर दिया।
नगर निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों की जीत के लिए प्रयास और भी तेज होता दिख रहा है । इस कड़ी में सुर संग्राम विजेता और भोजपुरी स्टार मोहन राठौर ने मंगलवार के दिन जंगीपुर नगर पंचायत क्षेत्र में निर्दल प्रत्याशी उषा यादव के लिए रोड शो किया।
मोहन राठौर को देखने के लिए नगर पंचायत क्षेत्र की सड़क हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी रही। इस पर कार्यकर्ताओं के द्वारा जमकर नारेबाजी करते हुए देखा गया। रोड शो में छात्र शक्ति राष्ट्र शक्ति और युवा जोश के साथ ऐतिहासिक रोड शो इस मौके पर चेयरमैन पद की प्रत्याशी उषा यादव ने कहा कि जुल्मी जुल्म करेगा कब तक सत्ता के हथियारों से ज़रा ज़रा गूंज उठा है परिवर्तन के नारों से जंगे मैदान में जिस तरह से छल कपट की राजनीति करके सत्ता को हथियाने का प्रयास किया जा रहा है इस मंसूबे में सत्ताधारी लोग कामयाब नहीं होंगे।
जिस तरह से मेरे पुत्र अमरजीत यादव को शासन सत्ता के दम पर जिला बदर की कार्यवाही कराया गया है इससे साफ है कि आने वाले 4 तारीख को परिवर्तन की लहर दिखाई देगी यह चुनावी समर है अगर बदले की भावना से राजनीति की जायेगी तो जनता है जवाब जरूर देगी।


