राष्ट्रीय सचिव बने जावेद आब्दी का समाजवादियों ने किया स्वागत

राष्ट्रीय सचिव बने जावेद आब्दी का समाजवादियों ने किया स्वागत

गाजीपुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव  ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दिया है।  अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जनपद के पुर्व राज्यसभा सांसद अरविंद कुमार सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा जी भी बतौर सदस्य शामिल हैं। आज जनपद के दौरे पर आए जावेद आब्दी जी का राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव नामित होने पर उनका पार्टी कार्यालय समता भवन पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। 

जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए अरविंद कुमार सिंह और राजेश कुशवाहा जी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य नामित किए जाने पर राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। 

इस अवसर पर नवमनोनीत राष्ट्रीय सचिव जावेद आब्दी नामित किये जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जिस भरोसे और विश्वास के साथ पार्टी ने हमें यह जिम्मेदारी सौंपी है, हम पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए उनके भरोसे और विश्वास पर शत प्रतिशत खरा उतरने का काम करेंगे। 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी और तानाशाही नीतियों के चलते देश और प्रदेश की जनता त्राहि त्राहि कर रही है। लगातार बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और साम्प्रदायिक सोच के चलते देशवासी खुन के आंसू रो रही है। भाजपा सरकार केवल नफरत फैला रही है। हिंदू मुस्लिम के नाम पर फसाद कराना ही मानो इस सरकार का धर्म हो गया है।  

इस स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक कुमार बिंद,असलम हुसैन, अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश यादव, संतोष यादव, शहंशाह,सिंकदर कन्नौजिया,नितेश सिंह भोनू, तहसीन अहमद, ओपी यादव,अतीक अहमद राईनी, देवेन्द्र यादव, रामाशीष यादव,राजेंद्र यादव, बांबी चौधरी,रतन पाल,चंदन, शाहजहां,आन्नदप्रकाश यादव आदि भी स्वागत करने वालों में शामिल थे ।