डॉ सी पी मिश्रा ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोगना का औचक निरीक्षण
गाजीपुर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के एक्शन के बाद स्वास्थ्य महकमा पूरी तरीके से सतर्कता बरत रहा है बीते शनिवार को बिरनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर सीपी मिश्रा ने बोगना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डॉ सीपी मिश्रा ने अस्पताल में रोगियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी लेते हुए, बारीकी से निरीक्षण किया। अस्पताल में मरीजों से बातचीत कर मिल रही सुविधाओं के विषय में जानकारी भी प्राप्त की। अस्पताल में रिकार्ड के रजिस्टर चेक किये। स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि बिना किसी सूचना के कोई भी स्टाफ हॉस्पिटल से अनुपस्थित मिला तो उसके ऊपर सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान हॉस्पिटल पर तैनात सुभाष चंद्र फार्मासिस्ट ,श्रीमती साधना सिंह स्टाफ नर्स, सफाई कर्मचारी सुभाष उपस्थित मिले वही हेमलता की मौजूदगी नहीं देख पूछने पर पता चला कि वह टीकाकरण करने के लिए क्षेत्र में गई हुई है वही एक कर्मचारी सतीश चंद्र यादव अवकाश पर पाए गए। डॉ सीपी मिश्रा ने इस जांच मे मौजूद कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हॉस्पिटल की स्वच्छता पर खासकर ध्यान दें मरीजों का इलाज तय समय पर करें साथ ही किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न होती है तो संबंधित अधिकारी से भी संपर्क करें वही कर्मचारियों द्वारा चिकित्सा अधिकारी की भी मांग किया गया। इस और आवश्यक निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से अरुण कुमार सिंह स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भी मौजूद रहे।


