पीएम आवास में धन उगाही पर ग्रामीणों ने प्रधान के खिलाफ़ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
गाजीपुर - कासिमाबाद तहसील मुख्यालय पर बुधवार को सम्मनपुर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और प्रतिनिधि के खिलाफ प्रधानमंत्री आवास के पात्र लाभार्थियों से धन उगाही व अपात्र लाभार्थियों को आवास देने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर एसडीएम आशुतोष कुमार को पत्रक सौंपते ग्राम प्रधान और प्रतिनिधि के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग किया।
सम्मनपुर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने बुधवार को ग्राम प्रधान और प्रतिनिधि के खिलाफ धन उगाही सहित अपात्रों को आवास आवंटन के मामले को लेकर प्रदर्शन करते हुए एसडीएम आशुतोष कुमार को पत्रक सौंपा और कहा कि ग्राम पंचायत सम्मनपुर ग्राम पंचायत के महेशपुर कला गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों से ग्राम प्रधान राजेन्द्र राजभर व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनय उर्फ पिंटू यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीस हजार रुपए आवास कि किश्त देने के नाम पर दबाव बनाकर पैसा लिया गया है और आवास कि मजदूरी दूसरे के खाते में प्रधान और प्रतिनिधि द्वारा ट्रांसफर कर दिया गया है।ग्राम सभा में कच्चा और पक्का निर्माण का बिना काम कराए ही ग्राम प्रधान और प्रतिनिधि द्वारा पेमेंट निकाल लिया गया है। इसके अलावा विभिन्न कार्यों को लेकर आरोप लगाया ।आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम आशुतोष कुमार को पत्रक सौंप कर ग्राम प्रधान और प्रतिनिधि के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग किया।इस प्रदर्शन में राजेश शर्मा,गीता देवी, प्रेमा देवी,विजय प्रजापति,गुड़िया देवी,सागर शर्मा,छोटेलाल, रामकेश,अनिल कुमार,नगीना,हातिम सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। इस संबंध में कासिमाबाद एसडीएम आशुतोष कुमार ने कहा कि खंड विकास अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव निलंबित है। सचिव के चार्ज लेते ही आवास का किश्त जाएगा।उन्होंने कहा कि यदि धन उगाही की शिकायत आज मिला है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी


