किसानों के लिए योजनाओ एवं किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा
भारतीय किसान संघ जिला भोपाल की प्रशासन के साथ बैठक हुई सम्पन्न। आज दिनाँक 24 जुलाई को भारतीय किसान संघ जिला भोपाल की बैठक भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह के साथ कलेक्टर कार्यालय के सभाग्रह में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ संपन्न हुई। बैठक में कृषि, राजस्व, उधानिका, पीएचई, सहकारिता, पशुपालन आदि विभागों से एसडीएम, संचालक, उपसंचालक आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में विभिन्न विभागों की किसानों के लिए योजनाओ एवं किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों की किसानों की समस्याओं को गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए। भारतीय किसान संघ की ओर से बैठक में प्रान्त प्रचार प्रमुख मध्यभारत राहुल धूत, भोपाल जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश दांगी, जिला मंत्री गिरवर, जिला प्रचार प्रमुख विनय सिंह, जिला युवावाहिनी संयोजक लोकेश, जिला कोषाध्यक्ष भरत, जिला सहमंत्री कुबेर, हुज़ूर तहसील अध्यक्ष अखिलेश, तहसील उपाध्यक्ष शिवराज, बैरसिया तहसील अध्यक्ष देवेन्द्र, तहसील उपाध्यक्ष श्यामलाल, शैतान सिंह, राजेन्द्र सिंह, ओमकार सिंह, मनोहर, तेजपाल आदि उपस्थित रहे।


